MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

स्कूलों में डिजिटल पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा, CBSE ने जारी किया नोटिस, दिए ये निर्देश, जानें डिटेल 

सीबीएसई ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों को नोटिस जारी किया है। दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है। फीस पेमेंट को बीबीपीएस से जोड़ने की सलाह दी है। 
CBSE news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के डिपार्मेंट आफ फाइनेंशियल सर्विसेज  एक बड़ा डिजिटल पेमेंट प्रमोशन प्लान बनाया है। जिसका उद्देश्य देशभर में डिजिटल पेमेंट की पहुंच को बढ़ाना है।  इस प्लान में स्कूलों, छात्रों और अभिभावकों को भी शामिल किया जाएगा।

इस प्लान को लागू करने के लिए सभी स्कूलों के प्रमुख और प्रबंधक को अलग-अलग वित्तीय गतिविधियों के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है। स्कूल फीस, कैंटीन, लाइब्रेरी जैसे सभी भुगतान टच प्वाइंट पर यूपीआई और रुपए कार्ड सहित डिजिटल भुगतान सक्षम कर सकते हैं।

फीस पेमेंट और स्टाफ वेतन के लिए BBPS की सलाह

सीबीएसई ने कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्र के स्कूलों को यूपीआई लाइट, यूपीआई लाइटएक्स और UPI 123 पे अपना सकते हैं। इसके लिए प्रदर्शन और सहायता प्राप्त प्रयोग मॉडल को बढ़ावा भी दिया जा सकता है। बोर्ड ने स्कूलों को फीस पेमेंट के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) को अपनाने की सलाह दी है। इसके अलावा स्कूल रिकरिंग पेमेंट्स के लिए ERP सिस्टम से भी जुड़ सकते हैं, जिसमें स्टाफ के लिए वेतन भुगतान भी शामिल है।

जागरूकता अभियान और टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम की सलाह 

बोर्ड ने स्कूलों को जागरूकता और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए टीचर्स टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम और स्कूल स्तर पर अभियान चलाने की सलाह दी है। इसके अलावा विद्यालय डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने वाले फाइनेंशियल लिटरेसी मॉड्यूल को अपना सकते हैं। स्कूल अभिभावकों के लिए स्कूल कैंपस, कार्यक्रम और पेरेंट्स-टीचर्स संवाद के दौरान अभियान का आयोजन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
स्कूलों में डिजिटल पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा, CBSE ने जारी किया नोटिस, दिए ये निर्देश, जानें डिटेल