Hindi News

MP में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी बन सकते है प्लेसमेंट ड्राइव का हिस्सा

Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग (MP Department of technical education, skill development and employement) युवाओं को सुनहरा मौका दे रहा है। पिथमपुरा में Mylan laboratory लिमिटेड द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव शुरू होगा, जिसमें योग्य युवाओं को अप्रेन्टस्शिप का मौका दिया जाएगा।  8 मार्च यानी आज मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग ने मिलान लैबोरेट्रीज लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप ड्राइव के  नोटिफिकेशन जारी किए  है। जिसके मुताबिक 9 मार्च 2022 को रीवा के पीथमपुरा में स्थित मिलान लेबोरेटरी लिमिटेड में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़े … अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : CM Shivraj की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा, 100 करोड़ की लागत से शुरू होगी ये योजना

बता दें  कि उम्मीदवारों का चयन (selection)  प्लेसमेंट ड्राइव के आधार पर होगा। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सख्त सलाह दी गई है कि प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान मूल प्रमाण पत्र और बायोडाटा के साथ आए। शासकीय संभागीय आईटीआई रीवा में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्लेसमेंट ड्राइव  भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम (minimum) 18 वर्ष है और अधिकतम (maximum) 25 वर्ष है।  दसवीं पास और आईटीआई पास उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं।  बता दें कि दसवी और आईटीआई में 60% अंक होना भी अनिवार्य होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews