Hindi News

Government Jobs Alert 2021: यहां निकली है सरकारी भर्ती, 1.42 तक सैलरी, जल्द करें अप्लाई

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
Government Jobs Alert 2021: यहां निकली है सरकारी भर्ती, 1.42 तक सैलरी, जल्द करें अप्लाई

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी में 7th pay commission के तहत सैलरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ( UKMSSB Recruitment 2021), देहरादून ने चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड में डेंटल हाईजिनिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़े.. दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा झटका, देना होगा शपथ पत्र, आदेश जारी

इस सरकारी नौकरी (Government Jobs Alert 2021) के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 6 नवंबर 2021 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूकेएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UKMSSB Recruitment 2021-

कुल पद-40

पदों का विवरण-

  • अनुसूचित जाति (SC) – 15 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST)- 03 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 11 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 01 पद
  • जनरल कैटेगरी – 10 पद

योग्यता-डेंटल हाईजिनिस्ट सीधी भर्ती के लिए भारतीय दंत परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डेंटल, हाईजिनिस्ट में डिप्लोमा । कैंडिडेट्स का डेंटिस्ट रजिस्ट्रेशन ट्रिब्यूनल, उत्तराखंड में रजिस्ट्रेशन। प्रादेशिक सेना में दो साल का अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा-अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई, 2021 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 42 साल के बीच होनी चाहिए।

सैलरी-योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद, 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) पे मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक मिलेगा। इसके अलावा, DA, HRA समेत अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया– उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन- यूकेएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई टैब पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews