गुजरात सेकेंडरी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (पुरुष) पदों पर भर्ती (GSSSB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट https://ojas.gujarat.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले योग्यता, आयु सीमा, सैलेरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसकी लिंक नीचे दी गई है।
रिक्त पदों की संख्या को 254 है। जिसमें से वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपये शुल्क का भुगतान भुगतान करना होगा। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
ये भी पढ़ें
कौन भर सकता है फॉर्म?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर/सैनीटरी इंस्पेक्टर/हेल्थ सैनीटरी इंस्पेक्टर में एक वर्षीय बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा होना चाहिए। कंप्यूटर नॉलेज भी होना चाहिए। गुजराती या हिन्दी या दोनों भाषाओं का ज्ञान भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है।ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन OMR बेस्ड या कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा दो भागों में बंटा होगा- पार्ट ए और पार्ट बी। पार्ट-ए 90 अंकों का होगा। वहीं पार्ट-बी 120 अंकों का होगा। दोनों को मिलाकर 3 घंटे का समय दिया जाएगा। नियुक्ति के बाद पहले 5 सालों तक 26,000 रुपये वेतन मिलेगा। इसके बाद 7वें वेतन आयोग के बाद पे स्केल 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये सैलरी मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Apply” के ऑप्शन को चुनें।
- फिर GSSSB के ऑप्शन को चुनें। लास्ट में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। फिर लॉग इन करें और आवेदन पत्र को भरें।
- शुल्क भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।