हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) ने ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 608 पदों पर भर्ती निकाली है।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय तारीख तक HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
HPCL Graduate Apprenticeship Recruitment 2026:
संस्था का नाम: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)
कुल पद: 608
पदों का विवरण
- महाराष्ट्र 114
- आंध्र प्रदेश 62
- कर्नाटक 44
- उत्तर प्रदेश 40
- राजस्थान 39
- पश्चिम बंगाल 37
- तमिलनाडु 35
- गुजरात 29
- पंजाब 23
- मध्य प्रदेश 22
- तेलंगाना 22
- ओडिशा 22
- केरल 15
- दिल्ली 16
- हरियाणा 16
- अन्य 72
पद का नाम: ट्रेनी अप्रेंटिसशिप
आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष (2 मार्च 2026 तक)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
योग्यता: सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech (न्यूनतम 60% अंकों के साथ, SC/ST/PwBD के लिए 50%)। उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 1 अप्रैल 2023 को या उसके बाद प्राप्त की हो।
चयन प्रक्रिया: चयन मेरिट (डिग्री के अंकों) के आधार पर होगा, जिसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
स्टाइपेंड: चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 25 हजार रुपये की सैलरी प्रदान की जाएगी।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर HPCL Graduation Trainee Apprentice 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पेज पर वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायाता से रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद बने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया शुरूकरें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरें।
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।






