इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने सीए जनवरी परीक्षा के शेड्यूल के बाद अब सीरीज 1 और 2 मॉक टेस्ट की डेट शीट भी जारी कर दी है। इसके जरिए उम्मीदवार परीक्षा के पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। तैयारी में मदद भी मिलेगी। फिजिकल और वर्चुअल मोड दोनों में इसका आयोजन किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार फिजिकल मोड में मॉक टेस्ट देना चाहते हैं, उन्हें संबंधित शाखाओं से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

सीए फाइनल कोर्स की ग्रुप-1 परीक्षा 5, 7 और 9 जनवरी को आयोजित की जाएगी। वहीं  ग्रुप 2 परीक्षा 11, 13 और 16 जनवरी को आयोजित होगी। इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 10 जनवरी को होगा। ग्रुप-2 परीक्षा 12, 15 और 17 जनवरी को आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन कोर्स परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी को होगी। बता दें कि आईसीएआई ने अब तक फाउंदेशन मॉक टेस्ट की तारीख घोषित नहीं की है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org   विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

सीए फाइनल मॉक टेस्ट तारीख

सीए फाइनल जनवरी सेशन के लिए  मॉक टेस्ट सीरीज-1 17 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। वहीं सीरीज-2 4 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक चलेगा। लिंक दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक एक्टिव रहेगा। प्रश्न पत्र BOS नॉलेज पोर्टल पर 1:30 होगा। प्रत्येक सब्जेक्ट की उत्तर कुंजी मॉक टेस्ट खत्म होने के 48 घंटे के भीतर उपलब्ध होगी।

सीए इंटर मॉक टेस्ट डेट

सीए इंटरमीडिएट सीरीज-एक मॉक टेस्ट मॉक टेस्ट 18 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच उपलब्ध होगा। सीरीज-2  6 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इसकी टाइमिंग सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे होगी।  प्रश्न पत्र सुबह 9:30 बजे उपलब्ध होंगे। 48 घंटे के भीतर उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने  परफॉर्मेंस का आकलन कर पाएंगे।

उम्मीदवार मॉक टेस्ट के लिए प्रश्न पत्र और आंसर उत्तर कुंजी बीओएस पोर्टल या ICAI  BOS एंड्रॉयड/iOS ऐप पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर ही प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे ज्वाइन करें मॉक टेस्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.icai.org/ पर जाएं।
  • होम पेज पर स्टूडेंट्स के टैब पर जाकर BOS नॉलेज पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहाँ कोर्स, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • प्रश्न पत्र और उत्तर शेड्यूल के अनुसार इस पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।
88479bos-aps2492-int-announcement2 88463bos-aps2574-announcement-2 (1)