MP Breaking News

इंडिया पोस्ट ने निकाली ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती, 21 सितंबर तक भरें फॉर्म, जानें योग्यता, आयु सीमा और वेतन 

इंडिया पोस्ट जीडीएस का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। OTR प्रोसेस जल्द शुरू होगा। महत्वपूर्ण तारीखें घोषित कर दी गई है। 25 हजार से अधिक वैकेंसी की उम्मीद है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
India Post GDS Recruitment 2026

डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती (India Post GDS Recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त से लेकर 19 सितंबर तक जारी रहेगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की तारीख 2 सितंबर से लेकर 21 सितंबर शाम 7:00 बजे निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है।

आवेदन सुधार का मौका भी दिया जाएगा। करेक्शन पोर्टल 23 सितंबर से लेकर 24 सितंबर शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एसस, एसटी, PwBD, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए फीस का भुगतान कर सकते हैं। इस बार 25000 से अधिक पदों पर भर्ती निकल सकती है। जिसे अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया जाएगा। वैकेंसी की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/  विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा 

किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। गणित और इंग्लिश में उम्मीदवारों का पासिंग मार्क्स होना अनिवार्य है।  इसके अलावा कक्षा दसवीं स्तर तक उम्मीदवारों को द्वारा लोकल लैंग्वेज की पढ़ाई करना भी अनिवार्य है। कंप्यूटर और साइकिलिंग का नॉलेज भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 सालकी छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन सिस्टम जेनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिसे कक्षा दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। डिपार्टमेंट द्वारा शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जीडीएस ऑनलाइन इंगेजमेंट पोर्टल पर जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट और फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बारे में बताया जाएगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजा जाएगा। मार्कशीट, आईडेंटिटी प्रूफ, जाति प्रमाण, PwBD सर्टिफिकेट, EWS सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ बताए गए पते पर उपस्थित होना होगा।

ब्रांच पोस्ट मास्टर पद पर नियुक्ति के बाद 12,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये तक वेतन मिलेगा। असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर या डाक सेवक पद पर नियुक्ति के बाद 10,000 रुपये से लेकर 24, 470 रुपये तक वेतन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
इंडिया पोस्ट ने निकाली ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती, 21 सितंबर तक भरें फॉर्म, जानें योग्यता, आयु सीमा और वेतन