Hindi News

इंडियन आर्मी ने निकाली ग्रुप-सी के 194 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक ऐसे करें आवेदन

Published:
इंडियन आर्मी ने 190 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के भीतर बताए गए पते पर फॉर्म भेजना होगा। आइए एक नजर पात्रता और चयन प्रक्रिया पर डालें- 
इंडियन आर्मी ने निकाली ग्रुप-सी के 194 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक ऐसे करें आवेदन

इंडियन आर्मी ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर के अंतर्गत ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती (Indian Army Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2025 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन पत्र भरकर सही पते पर भेज सकते हैं। इससे पहले कैंडीडेट्स को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें एज लिमिट, पात्रता, वैकेंसी, सैलरी और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या 194 है। जिसमें से लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए 39, फायरमैन के लिए 7, व्हीकल मैकेनिक के लिए 20, फिटर के लिए चार, वेल्डर के लिए तीन, ट्रेड्समैन मैट के लिए 62, वॉशरमैन के लिए दो, कुक के लिए एक, इलेक्ट्रिशियन (पावर) के लिए तीन, टेलीकॉम मैकेनिक के लिए 16, अपहॉलस्टर के लिए तीन ,स्टोर कीपर के लिए 12, मशीनिस्ट के लिए 12 टेलीफोन ऑपरेटर के लिए एक, टीन- कॉपर स्मिथ के लिए एक, इंजीनियर रिक्रूटमेंट मैकेनिक के लिए एक और इलेक्ट्रीशियन (हाईली स्किल्ड-2) के लिए 7 पद खाली हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में दसवीं पास/12वीं पास/आईटीआई होल्डर/डिप्लोमा या डिग्री होल्डर या समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष है। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। पोस्ट वाइज योग्यता नोटिफिकेशन में दी गई है।

सेलेक्शन प्रोसेस 

सबसे पहले एप्लीकेशन की स्क्रीनिंग की जाएगी। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। परीक्षा कुल 150 अंक की होगी, इसकी तारीख जल्द घोषित होगी। 0.25 अंक नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। फायरमैन पद के लिए फिजिकल टेस्ट का भी आयोजन होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नियुक्ति के बाद 5000 रुपये से लेकर 20,200 रुपये तक वेतन प्रतिमाह मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म का A4 साइज प्रिंट आउट निकाल लें।
  • इसमें पर्सनल एजुकेशनल और अन्य जानकारी विस्तार अच्छे से भरें।
  • 10वीं और 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र अन्य दस्तावेजों को अटैच करें।
  • नोटिफिकेशन में दिए गए दिशानिर्देशों का पालन भी जरूर करें।
  • एक एन्वलोप में एप्लीकेशन फॉर्म को दस्तावेजों के साथ साथ। फिर 5 रुपये का पोस्टल स्टैम्प सही साइज़ में लगाएं।
  •  जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उसे टॉप पर लिखें। डेडलाइन खत्म होने से पहले बताए गए पते पर भेजें।
Army-DG-EME-Group-C-Notification Army-DG-EME-Group-C-Application-Form-2025