Hindi News

IOCL ने निकाली 144 पदों पर भर्ती, 9 मार्च तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

Published:
आईओसीएल ने 100 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। आईटीआई, ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IOCL ने निकाली 144 पदों पर भर्ती, 9 मार्च तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में टेक्नीशियन, ट्रेड और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.iocl.com/apprenticeships पर जाकर 9 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की डिटेल जानकारी दी गई है।  पीडीएफ की लिंक नीचे गई है।

रिक्त पद पदों की संख्या कुल 144 है। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों और केंद्रों शासित प्रदेशों में बांटा गया है। पश्चिम बंगाल में कुल 73 पद खाली हैं। वहीं बिहार में 19, ओडिशा में 14, झारखंड में 10, सिक्किम में तीन, नागालैंड में पांच, मणिपुर में पांच, अरुणाचल प्रदेश में दो और अंडमान निकोबार आइलैंड में आठ पद खाली है। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी।

ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी जाती है। वहीं तकनीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार NATS पोर्टल पर जाकर आवेदन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए  दसवीं पास उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। डेटा एंट्री ऑपरेटर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।  ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर किसी भी क्षेत्र में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

तकनीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 50% अंकों के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। तकनीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए योग्यता की तारीख एक अप्रैल 2022 से लेकर 28 फरवरी 2026 के बीच होनी चाहिए। वहीं ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए योग्यता की तारीख 1 अप्रैल 2021 से लेकर 28 फरवरी 2026 के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तय की गई है।

ऐसे होगा चयन 

आवेदन में दर्ज किए गए योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा।  मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट का आयोजन होगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी।

21815a50f7494625b3b0979b9e09914b
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews