Hindi News

IOCL ने निकाली 637 पदों पर भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन, जानें डिटेल

Published:
इंडियन ऑयल ने अप्रेंटिस पदों भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IOCL ने निकाली 637 पदों पर भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन, जानें डिटेल

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.iocl.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग ट्रेड या क्षेत्र में होगी। सभी के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 637 है। जिसमें जनरल के लिए 283, ईडब्ल्यूएस के लिए 63, एससी के लिए 101, ओबीसी एनसीएल के लिए 171 और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 25 पद रिजर्व किए गए हैं। आवेदन के लिए NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकृत और एक्टिव रजिस्ट्रेशन नंबर/एनरोलमेंट नंबर होना चाहिए। प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक ही ट्रेड या डिसिप्लिन के लिए आवेदन कर सकता है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

तकनीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। अप्रेंटिस सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पद पर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड अप्रेंटिस (अकाउंटेंट) पद के लिए बीकॉम होना जरूरी है। ट्रेड अप्रेंटिड डेटा एंट्री ऑपरेटर पद पर 12वीं पास उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। ट्रेड अप्रेंटिस अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) के लिए उम्मीदवारों के पास गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन 

किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार पहली बार अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें वरीयता दी जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची 26 फरवरी 2026 को जारी होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 3 मार्च से लेकर 10 मार्च 2026 तक किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “What’s New” के सेक्शन में जाएं।
  3. “अप्रेंटिसशिप अंडर पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. विज्ञापन को अच्छे से पड़े और अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन को चुनें।
  5. जरूरी जानकारी दर्ज करें और फॉर्म को जमा करें।
यहाँ देखें नोटिफिकेशन
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews