Hindi News

IRCON Recruitment 2022: आईआरसीओएन इंटरनेशनल लिमिटेड दे रहा इंजीनियर और जियोलॉजिस्ट को नौकरी का मौका..

Published:
IRCON Recruitment 2022: आईआरसीओएन इंटरनेशनल लिमिटेड दे रहा इंजीनियर और जियोलॉजिस्ट को नौकरी का मौका..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में आईआरसीओएन  इंटरनेशनल लिमिटेड ने IRCON -2022 की भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक सीनियर वर्क्स इंजीनियर, वर्क इंजीनियर, साइट सुपरवाइजर, जियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि वैकेंसी की संख्या 389 है। 31 वैकेंसी सीनियर वर्क इंजीनियर के लिए है, तो वही 356 वर्क इंजीनियर के लिए, एक साइट सुपरवाइजर के लिए और एक जियोलॉजिस्ट के लिए वैकेंसी है।

यह भी पढ़े … उमरिया: हल्की लापरवाही के कारण 3 साल का मासूम बॉरेवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत अलग-अलग पदों के लिए वेतन भी अलग होंगे।
सीनियर वर्क इंजीनियर – 40,000 Rs. per month
वर्क इंजीनियर – 36,000 Rs. per month
साइट सुपरवाईजर–25,000 Rs. per month
जियोलॉजिस्ट–36,000 Rs. per month

पदों पर नियुक्ति के लिए एक आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जहां सीनियर वर्क इंजीनियर के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है और वर्क इंजीनियर, साइट सुपरवाइजर और  जियोलॉजिस्ट के लिए 30 वर्ष है। इसी के साथ एससी और एसटी कैटेगरी के लोगों को 5 साल की छूट दी जाएगी और ओबीसी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन 8 मार्च से शुरू हो रहे हैं और इसकी आखिरी तारीख 12 मार्च तक है। उम्मीदवार आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.ircon.org से कर सकते। उम्मीदवारों को किसी प्रकार शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews