Hindi News

ISRO में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 63 पदों पर निकली भर्ती, 19 मई तक करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन 

Published:
इसरो ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। नियुक्ति के बाद वेतन भी अच्छा मिलेगा। फीस भी काफी कम है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
ISRO में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 63 पदों पर निकली भर्ती, 19 मई तक करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन 

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन ने साइंटिस्ट इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती (ISRO Recruitment 2025)निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 21 मई 2025 शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। कैंडिडेट्स को आवेदन से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 63 है। वैज्ञानिक इलेक्ट्रॉनिकी के लिए 22, यांत्रिक के लिए 33 और कंप्यूटर विज्ञान के लिए 8 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रूपए शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 65% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/कंप्यूटर साइंस में बीई या बीटेक की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा वैध गेट स्कोर भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 मई 2025 तक अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और गेट स्कोर के आधार पर होगा।  प्राप्त आवेदन के आधार पर कैंडीडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। फिर  इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साइंटिस्ट इंजीनियरिंग “एससी” पद पर नियुक्ति के बाद पे मैट्रिक्स के लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

ये रही अधिसूचना 

ISRO (1)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews