Hindi News

सरकारी नौकरी 2024: ITBP ने निकाली बंपर भर्ती, 500 से अधिक पद रिक्त, आवेदन शुरू, 6 नवंबर तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल 

Last Updated:
आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर तक जारी रहेगी।
सरकारी नौकरी 2024: ITBP ने निकाली बंपर भर्ती, 500 से अधिक पद रिक्त, आवेदन शुरू, 6 नवंबर तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल 

ITBP Recruitment 2024: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पदों पर बंपर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 545 है। जिसमें से जनरल के लिए 209, एससी के लिए 77, एसटी के लिए 40, ओबीसी के लिए 164 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 55 पद रिजर्व है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन? (ITBP Vacancy Eligibility)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, प्रैक्टिकल या स्किल टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद फिर सातवें सीपीसी लेवल 3 के तहत पे 21, 700 रुपए से लेकर 69, 100 रूपए वेतन प्रदान किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया के बारे में (How to apply?) 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जाएं। होमपेज पर ITBP Constable (Driver) Recruitment के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन करें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ में आवेदन पटर का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं। आवेदन करने के लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन को एप्लीकेशन फीस से छूट दी गई है।

307
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews