मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती (MMRDA Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://mmrda.maharashtra.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें जरूरी तारीख, पात्रता और चयन प्रक्रिया जैसे जानकारी उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 235 है। जिसमें से असिस्टेंट इंजीनियर क्लास- सिविल के 7, रेलपथ लिए एक और सिग्नल एंड टेलीकॉम के लिए एक पद खाली हैं। डिप्टी प्लानर के लिए 21 और लैंड एंड प्रॉपर्टी मैनेजर के लिए 4 वैकेंसी है। अस्सिटेंट इंजीनियर क्लास-2/ जूनियर इंजीनियर सिविल के लिए 82, रेलवे के लिए चार, इलेक्ट्रिकल के लिए 16 और सिग्नल एंड टेलीकॉम के लिए दो पद खाली हैं। असिस्टेंट सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए 7, असिस्टेंट लीगल ऑफिसर के लिए चार, हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट के लिए दो, डिप्टी अकाउंटेंट के लिए 33, शॉर्टहैंड टाइपिस्ट के लिए 10, सर्वेयर के लिए 31 और कंप्यूटर टेक्नीशियन के लिए दो पद खाली हैं।
आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
विभिन्न पदों के लिए पात्रता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। असिस्टेंट इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग के डिग्री होनी चाहिए। डिप्टी प्लानर पद पर आवेदन करने के लिए प्लानिंग में डिग्री होना जरूरी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार असिस्टेंट लैंड एंड प्रॉपर्टी मैनेजर पद पर आवेदन कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। असिस्टेंट सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट लीगल ऑफिसर पद के लिए एलएलबी होना अनिवार्य है। हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट पद पर हॉर्टिकल्चर में डिग्री या डिप्लोमा होल्डर फॉर्म भर सकते हैं। शॉर्टहैंड टाइपिस्ट/सर्वेयर पद के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होने के साथ-साथ शॉर्टहैंड/सर्वे की योग्यता होनी चाहिए। कंप्यूटर टेक्नीशियन पद पर आईटीआई होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष है।
इतना होगा वेतन
अस्सिटेंट इंजीनियर क्लास-1 और डिप्टी मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 56,100 से लेकर 10,77,500 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। असिस्टेंट लैंड एंड प्रॉपर्टी मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद 44,100 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। जूनियर इंजीनियर और डिप्टी अकाउंटेंट पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 38,600 रुपये से लेकर 1,32,300 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। असिस्टेंट सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर, अस्सिटेंट लीगल ऑफिसर और हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट पद पर नियुक्ति के बाद 41,800 रुपये से लेकर 1,32,300 रुपये तक मंथली सैलरी होगी। शॉर्टहैंड टाइपिस्ट और सर्वेयर पद पर नियुक्ति के बाद 25,500 रुपये से लेकर 81,800 रुपये तक वेतन होगा। कम्यूटर टेक्नीशियन पद पर नियुक्ति के बाद 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए होगा। स्किल टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट का आयोजन केवल स्टेनोग्राफर और सर्वेयर पद के लिए किया जाएगा।
MMRDA भर्ती नोटिफिकेशन यहाँ देखें





