मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक और जेल विभाग के अंतगर्त विभिन्न के पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी से जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 14 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के पद शामिल हैं। फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 है। परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें
MPESB Recruitment Details
भर्ती निकाय: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयम मण्डल, भोपाल (MPESB)
पद का नाम: जेल प्रहरी, वन रक्षक, क्षेत्र प्रहरी, जेल सुपरिटेंडेंट
कुल पद: 1679
पदों का विवरण
- वन रक्षक (Forest Guard): 728 पद
- क्षेत्र रक्षक (Field Guard): 169 पद
- जेल प्रहरी (Jail Warder): 757 पद
- सहायक जेल अधीक्षक (Asst. Jail Superintendent): 25 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria): अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
- वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- जेल प्रहरी: पुरानी पद्धति से 10वीं या वर्तमान में 12वीं (10+2) कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- सहायक जेल अधीक्षक: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit): न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क (Application Fee): सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।
- अनारक्षित (General) और अन्य राज्य के अभ्यर्थी: ₹500 + ₹60 पोर्टल शुल्क (कुल ₹560)।
- SC/ST/OBC और दिव्यांग अभ्यर्थी (केवल MP के मूल निवासी): ₹250 + ₹60 पोर्टल शुल्क (कुल ₹310)।
चयन प्रक्रिया : चयन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, जो 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- लिखित परीक्षा: यह कंप्यूटर आधारित (CBT) वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी।
- शारीरिक मानक परीक्षण व दक्षता परीक्षा (PST-PET): ऊंचाई और सीने का माप, दौड़ और पैदल चाल (पद के अनुसार)।
- दस्तावेज सत्यापन: सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच।
- मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य जांच।
कितनी मिलेगी सैलरी: उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी के लिए वेतन ₹19,500 से ₹62,000 (लेवल-4) के बीच रहेगा। सहायक जेल अधीक्षक के लिए वेतन ₹36,200 से ₹1,14,800 (लेवल-9) के बीच निर्धारित है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 27 फरवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026
- आवेदन में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026
- परीक्षा शुरू होने की तिथि: 07 अप्रैल 2026