Hindi News

MP Recruitment : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 12000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जल्द MPPSC-कर्मचारी चयन मंडल को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Recruitment : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 12000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जल्द MPPSC-कर्मचारी चयन मंडल को भेजा जाएगा प्रस्ताव

MPPEB-MPPSC Recruitment : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है, जल्द प्रदेश में बंपर सरकारी भर्ती निकलनी वाली है। एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग में 5274 वनरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल को एक प्रस्ताव भी भेजा गया है।वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक एवं सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल में तैयारी तेज हो गई है, इसका प्रस्ताव जल्द MPPEB और MPPSC को भेजा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2023 में 12454 रिक्त पदों पर पुलिस की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही यह प्रस्ताव वित्त विभाग एवं GAD की मंजूरी के साथ मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल एवं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर को भेज दिया जाएगा। इसके बाद MPPEB और MPPSC इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा।

वन विभाग भी बोर्ड को भेज चुका है भर्ती का प्रस्ताव

बता दे कि मध्य प्रदेश सरकार वन विभाग के लिए भी 5274 वनरक्षकों की भर्ती करने जा रही है, इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल को एक प्रस्ताव भी भेजा गया है। यह पहला मौका होगा जब मध्य प्रदेश में पहली बार वनरक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे। विभाग आने वाले 3 महीनों में यानी मानसून से पहले यह भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। संभावना है कि चयन मंडल आने वाले तीन महीनों में चयन परीक्षा आयोजित कर परिणाम जारी कर सकता है।

1 लाख नौकरी देने का लक्ष्य

  1. गौरतलब है कि आगामी चुनावों से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का रोजगार पर बड़ा फोकस बना हुआ है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक साल में 100000 सरकारी नौकरियों का लक्ष्य रखा है। इसके बाद अलग अलग विभागों ने खाली पदों को भरने के लिए प्रस्ताव भेजना शुरू कर दिया है।
  2. अबतक एमपीपीईबी और एमपीपीएससी समेत अलग अलग विभागों द्वारा 80000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली जा चुकी है।वही इसके तहत ना केवल 100000 से ज्यादा उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे बल्कि 50000 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया इस प्रकार से संचालित की जाएगी कि आवेदन चुनाव से पहले जमा होंगे और नियुक्ति पत्र चुनाव के बाद जारी हो पाएंगे।
  3. शिवराज सरकार का लक्ष्य अगस्त 2023 तक प्रदेश में सवा लाख कर्मचारी नियुक्त करने का है।वही स्कूल शिक्षा विभाग में 45 हजार 767, स्वास्थ्य विभाग में 14313, जनजातीय कार्य विभाग में 7780, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 2220, पशुपालन विभाग में 1794, वाणिज्यिक कर विभाग में 1311, आयुष विभाग में 1290, वित्त विभाग में 1133, राजस्व विभाग में 968, श्रम विभाग में 762, लोक निर्माण विभाग में 750, महिला-बाल विकास विभाग में 588 और जेल विभाग में 575 पद खाली हैं।
  4. इन पदों पर अगस्त तक नियुक्ति हो जाएगी। शेष रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अगस्त 2023 तक पूरी कर ली जाएगी। खबर है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद से अब तक 90 हजार खाली पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाले जा चुके हैं। इनमें से अभी तक छह चयन परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews