Hindi News

गुजरात बोर्ड का बड़ा ऐलान, 4 मई को आएगा 12वीं परीक्षा रिजल्ट, नोटिस जारी, ऐसे करें चेक

Published:
गुजरात बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की तारीख घोषित हो चुकी है। 4 मई को बारहवीं के परिणाम घोषित होंगे। जिसे स्टूडेंट्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चेक कर पाएंगे। स्टेप-बाय-प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
गुजरात बोर्ड का बड़ा ऐलान, 4 मई को आएगा 12वीं परीक्षा रिजल्ट, नोटिस जारी, ऐसे करें चेक

गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट (GSEB Board Exam Result 2026) की तारीख घोषित कर दी है। करीब 15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 4 मई को 12वीं साइंस स्ट्रीम, जनरल स्ट्रीम, वोकेशनल स्ट्रीम और यू.यू.बी.यू  स्ट्रीम के परिणाम (Gujarat HSC Result) घोषित होने वाले हैं। इस दिन GUJCET 2026 और संस्कृत माध्यम के रिजल्ट भी जारी होंगे।

जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जीएसईबी के आधिकारिक वेबसाइट  https://www.gseb.org/ पर जाकर सुबह 10:00 बजे से अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सीट नंबर दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

स्टूडेंट की मार्कशीट, सर्टिफिकेट और SR स्कूल वाइज भेजने की जानकारी बाद में साझा की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद मुनर्मूल्यांकन, रिकॉर्ड्स के वेरिफिकेशन, नाम में सुधार, मार्क्स रिजेक्ट करने और इम्प्रूवमेंट एग्जाम से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर एचएससी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया विंडो खुलेगा।
  4. यहां सीट नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर कक्षा 12वीं का परिणाम नजर आएगा।
  6. विषय वार अंक चेक करें। मार्कशीट को डाउनलोड कर लें।
  7. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

इन तरीकों से भी जान सकते हैं रिजल्ट 

स्टूडेंट्स DigiLocker ऐप या वेबसाइट और WhatsApp के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। ऑफलाइन स्कोर जानने के लिए “सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजकर भी अब उम्मीदवार अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल को मिलाकर 33% तक प्राप्त करने होंगे।

10वीं बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

कक्षा दसवीं ( Gujarat SSC Exam) परिणाम 6 मई को घोषित हो सकते हैं। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 डिजित शीट नंबर दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। दसवीं और बारहवीं परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक किया गया था। पिछले साल कक्षा दसवीं का परिणाम 8 मई को घोषित किया गया था। वही कक्षा 12वीं साइंस और जनरल स्ट्रीम परिणाम 5 मई को घोषित हुआ था।

HHT-N6XaUAAFTRS
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews