मई का महीना करदाताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। टीसीएस/टीडीएस समेत इनकम टैक्स से जुड़े कई कामों को पूरा करने की डेडलाइन (Income Tax Calendar) तय की गई है। आयकर विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट http://www.incometaxindia.gov.in पर टैक्स कैलेंडर भी जारी कर दिया है। यदि इन कामों को सही समय पर न निपटाया गया तो वित्तीय नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।
7, 15 और 30 मई की तारीख बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। अप्रैल 2026 महीने के लिए काटे या वसूल किए गए टैक्स को जमा करने की अंतिम तारीख 7 मई है। हालांकि सरकार के किसी कार्यालय द्वारा वसूल की गई समस्त राशि इसी दिन केंद्र सरकार के खाते में जमा कर दी जाएगी, जहां टैक्स का भुगतान बिना चालान प्रस्तुत किया किया जाता है। इनकम टैक्स एक्ट 2025 की धारा 394 (2) के तहत अप्रैल 2026 में बिना टैक्स वसूले सामान पाने के लिए खरीदार द्वारा घोषणाएं प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख भी यही है।
15 मई को ये काम जरूरी
15 मई मार्च 2026 महीने में धारा 194-IA, 194 आईबी, 194 आईएम और इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत काटे गए टैक्स के लिए टीडीएस सर्टिफिकेट जारी करने की अंतिम तारीख है। सरकार के किसी दफ्तर द्वारा फॉर्म 24G जमा करने की अंतिम तारीख भी इस दिन खत्म होने वाली है, जहां अप्रैल 2026 महीने के लिए टीडीएस/टीसीएस बिना चालान दिखाएं जमा किया गया था।
इस दिन 31 मार्च 2026 को खत्म होने वाली तिमाही के लिए जमा किए गए टीसीएस का तिमाही विवरण जमा करने की अंतिम तारीख भी तय की गई है। अप्रैल 2026 महीने के लिए सिस्टम में रजिस्टर करने के बाद ट्रांजेक्शन में क्लाइंट कोड बदले गए हैं, उनके संबंध में किसी मान्यता प्राप्त संगठन द्वारा स्टेटमेंट जमा करने की अंतिम तारीख भी 15 मई को खत्म होने वाली है।
30 मई को खत्म होगी इन कामों की डेडलाइन
30 मई वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के लिए टीसीएस सर्टिफिकेट जारी करने की अंतिम तारीख तय की गई है। पिछले वर्ष 2025-26 के लिए धारा 285B (इनकम टैक्स एक्ट 1961) के तहत जरूरी विवरण जमा करने की अंतिम तारीख इस दिन को खत्म होगी। अप्रैल 2026 महीने में इनकम टैक्स एक्ट 2025 की धारा 393(1) के तहत टैक्स कटौती-चालान-सह- विवरण जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है।
यहाँ देखें इनकम टैक्स कैलेंडर मई 2026






