मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने गृह (पुलिस) विभाग के लिए पुलिस आरक्षक (चालक) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी । ध्यान रहे यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।

MP Police Constable Driver Recruitment 2026

भर्ती संस्था का नाम: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

विभाग का नाम: पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन

पद का नाम: कांस्टेबल (ड्राइवर)

कुल पद: 1,000

पदों का विवरण

  • विशेष सशस्त्र बल 200 पद (150 अनारक्षित वर्ग, 20 पूर्व सैनिक और 30 होमगार्ड )।
  • जिला/अन्य पुलिस बल 800 पद ( 600 अनारक्षित वर्ग, 80 पूर्व सैनिक और 120 होमगार्ड पद।)

शैक्षणिक योग्यता: भारतीय नागरिक होना चाहिए और भर्ती नियमों में निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है। सामान्य, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। ST वर्ग के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास या समकक्ष निर्धारित की गई है। वैध भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। प्रायोगिक ट्रेड टेस्ट में निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा। यह परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। मध्यप्रदेश के बाहर के निवासी केवल अनारक्षित खुले पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और उन्हें राज्य की आरक्षित श्रेणियों का लाभ नहीं मिलेगा। मध्यप्रदेश के स्थायी निवासी पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ मिल सकता है। गैर-निवासी उम्मीदवार इन लाभों के पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट कर सकते हैं।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष (अनारक्षित वर्ग के लिए)
  • SC/ST/OBC/EWS, होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु में शासन के नियमानुसार 5 से 8 वर्ष तक की छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

सैलरी: वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 निर्धारित है। शुरुआती तीन वर्षों के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार न्यूनतम वेतनमान का क्रमशः 70%, 80% और 90% स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी लागू होंगे।

आवेदन शुल्क: मंडल का परीक्षा शुल्क + पुलिस विभाग का परीक्षा शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग के लिए: 500 + 200 = 700 रुपये
  • MP के SC / ST / OBC / EWS मूल निवासियों के लिए: 250 + 100 = 350 रुपये
  • MP Online कियोस्क से फॉर्म भरने पर 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर से लॉगिन कर फॉर्म भरने पर 20 रुपये पोर्टल शुल्क देय होगा।

चयन प्रक्रिया: कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा। पुलिस विभाग द्वारा प्रायोगिक परीक्षा (ड्राइविंग टेस्ट) और शारीरिक दक्षता परीक्षण।

परीक्षा का पैटर्न:

लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें 100 सवाल होंगे और कुल 100 अंक (सामान्य ज्ञान/तार्किक ज्ञान – 40 अंक, बौद्धिक क्षमता/मानसिक अभिरुचि – 30 अंक, विज्ञान/सरल अंकगणित – 30 अंक) होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे रहेगी। गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटे जाएंगे। परीक्षा के सवाल हिंदी में होंगे और स्तर 8वीं कक्षा के अनुरूप रखा गया है।

प्रायोगिक परीक्षा:लिखित में पास होने वाले उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट (हल्के/भारी वाहन) वाहन के सामान्य रखरखाव और ट्रैफिक नियमों का ज्ञान। शारीरिक दक्षता परीक्षण (800 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक)

शारीरिक मापदंड

  • ऊंचाई: 168 सेमी (ST वर्ग के लिए 160 सेमी)
  • सीना: बिना फुलाए 81 सेमी, फुलाने पर 86 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
  • ST वर्ग के लिए सीने में 76-81 सेमी

परीक्षा शुरू होने की तिथि: 04 जनवरी 2027 से

पहली पाली

  • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 08:00 से 09:00 बजे तक
  • निर्देश पढ़ने का समय: सुबह 09:50 से 10:00 बजे तक (10 मिनट)
  • परीक्षा का समय: सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक (2 घंटे)

दूसरी पाली

  • रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 01:00 से 02:00 बजे तक
  • निर्देश पढ़ने का समय: दोपहर 02:50 से 03:00 बजे तक (10 मिनट)
  • परीक्षा का समय: दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक (2 घंटे)

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2026
  • फॉर्म में संशोधन: 15 अक्टूबर से 03 नवंबर 2026 तक
  • संभावित परीक्षा तिथि: 04 जनवरी 2027 से प्रारंभ

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को वेबसाइट या नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर पात्रता, आयु सीमा, शुल्क, परीक्षा पैटर्न और शारीरिक मानकों से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से पढ़ और जांच लें।

MP Police Constable Driver Recruitment 2026