मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कृषि विस्तार अधिकारी पदों पर भर्ती (MPESB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर 17 जुलाई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन का मौका 22 जुलाई तक दिया जाएगा। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और वैकेंसी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 2784 है। जनरल के लिए 1126, ईडब्ल्यूएस के लिए 444, एससी के लिए 316, एसटी के लिए 122 और ओबीसी के लिए 776 पद खाली हैं। जनरल और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा 60 रुपये एप्लीकेशन पोर्टल चार्ज और 20 रुपये लेट/अतिरिक्त फीस का भुगतान करना होगा। PwBD उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। एससी/एसटी/ओबीसी (एमपी डोमिसाइल) को 250 रुपये फीस देनी होगी।
कौन कर सकता है फॉर्म?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एग्रीकल्चर में बैचलर्स डिग्री (बीएससी एग्रीकल्चर) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है। जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। एससी एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से निर्धारित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। प्रश्न पत्र दो सेक्शन में विभाजित होगा। पहले सेक्शन में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, जनरल मैथमेटिक्स, जनरल रीजनिंग, जनरल साइंस एंड कंप्यूटर नॉलेज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्रीकल्चर विषय से जुड़े 100 प्रश्न दूसरे सेक्शन में पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
नियुक्ति के बाद को सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल 6-7 के तहत 25,300 रुपये से लेकर 80,500 रुपये प्रतिमाह बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा DA, एचआरए, टीए और मेडिकल बेनिफिट का जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
Group2_SG1_RuleBook_2026_02072026





