बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल हाउसिंग बैंक ने जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती (Advt No. NHB/HRMD/Recruitment/2026-27/01) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार NHB की आधिकारिक वेबसाइट nhb.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती रेगुलर, कॉन्ट्रैक्ट और डेप्यूटेशन तीनों आधार पर की जा रही है। सभी पदों के लिए कंप्यूटर ज्ञान के साथ 3 से 12 साल का संबंधित क्षेत्र में अनुभव अनिवार्य है।

संगठन का नाम: राष्ट्रीय आवास बैंक (नेशनल हाउसिंग बैंक)

कुल पद: 6

पदों का विवरण

  • जनरल मैनेजर (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) टीईजी स्केल VII डेप्यूटेशन 01
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्स) टीईजी स्केल VI डेप्यूटेशन 01
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (अकाउंट) एमएमजी स्केल V रेगुलर 01
  • मैनेजर ह्यूमन (रिसोर्स) एमएमजी स्केल III रेगुलर 01
  • मैनेजर (लीगल) एमएमजी स्केल III रेगुलर 01
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) कॉन्ट्रेक्ट 01

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 56 साल तक रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

योग्यता:

  • जनरल मैनेजर (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी): BE/बीटेक की डिग्री कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी। GDM (TEG स्केल VI) या पब्लिक सेक्टर बैंक में न्यूनतम 12 साल का अनुभव ।
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्स): MBA (HR)/PGDM (HR) की डिग्री। पब्लिक सेक्टर बैंक में AGM स्केल पर कम से कम 10 साल का अनुभव ।
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (अकाउंट): चार्टर्ड अकाउंटेंट/कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट/MBA (फाइनेंस) या PGDM (फाइनेंस)।
  • मैनेजर ह्यूमन (रिसोर्स)MMG: MBA (HR)/PGDM (HR) की डिग्री और पोस्ट क्वालिफिकेशन कम से कम 4 साल का अनुभव।
  • मैनेजर (लीगल) एमएमजी :LLB/LLM। 3 साल का अनुभव SCBs/HFCs/NBFs/लॉ/पॉपर्टी लॉ/DRT और रिकवरी लॉ।
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी): इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) सै ग्रेजुएट की डिग्री। कम से कम 12 साल का अनुभव।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹1.35 लाख तक प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। असिस्टेंट जनरल मैनेजर की रेगुलर पोस्ट पर स्केल V की 1,20,904 से 135020 रुपए तक सैलरी मिलेगी। मैनेजर स्केल III पर 85,920 से 1,05,280 रुपए प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। एचआरए, नॉलेज अलाउंस, रेजिडेंशियल फर्निशिंग, कन्वेंस, हाउसिंग लोन, व्हीकल लोन, फेस्टिवल लोन जैसी सुविधाएं और वेतन भत्ते भी मिलेंगे। जीएम (आईटी)/डीजीएएम (एचआर)डेप्यूशन को नियमों के अनुसार मंथली सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 175 रुपए रखा गया है। ​सामान्य / ओबीसी / EWS को 850 रुपए देने होंगे।

चयन प्रक्रिया:

  • आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग / प्रीलिमिनरी स्क्रीनिंग
  • ग्रुप डिस्कशन (यदि आवेदकों की संख्या अधिक हो)
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित अधिसूचना की पीडीएफ डाउनलोड करें और भर्ती से जुड़ी सभी विस्तृत जानकारी पढ़ें।

NHB Recritment Notification PDF