Hindi News

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में नौकरी का मौका, 270 पदों पर निकली भर्ती, 5 मार्च तक करें आवेदन

Published:
एनसीएल ने 250 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में नौकरी का मौका, 270 पदों पर निकली भर्ती, 5 मार्च तक करें आवेदन

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड नाम असिस्टेंट फॉरमैन (ट्रेनी) पदों पर भर्ती (NCL Recruitment 2026) निकाली है। अलग-अलग क्षेत्र में उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.nclcil.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की सारी जानकारी डिटेल में दी गई है।  आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 270 है। जनरल के लिए 116, ईडब्ल्यूएस के लिए 25, एससी के लिए 51, एसटी के लिए 12 और ओबीसी के लिए 66 पद खाली हैं।  आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी- एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसमें से 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस और 180 रुपये जीएसटी है। वहीं एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

योग्यता और आयु सीमा जानें 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। असिस्टेंट फॉरमैन (ई एंड टी) (ट्रेनी) ग्रेड-सी के लिए उम्मीदवारों के पास दसवीं पास होने के साथ-साथ 3 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता भी होनी चाहिए। असिस्टेंट फॉरमैन मैकेनिकल के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग और असिस्टेंट फॉरमैन इलेक्ट्रिकल के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है।  एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। देश के अलग-अलग शहरों में सीबीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल  100 होंगे। जिसकी अवधि 90 मिनट होगी। इसमें दो सेक्शन शामिल होंगे। सेक्शन ए में टेक्निकल नॉलेज से संबंधित 70 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। वहीं सेक्शन-बी में जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, वर्बल एंड मेंटल एबिलिटी और क्वांटिटी में एप्टीट्यूड से संबंधित 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। परीक्षा इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। असिस्टेंट फॉरमैन मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेनी के लिए प्रशिक्षण की अवधि 2 साल होगी। वहीं असिस्टेंट फॉरमैन ई एंड टी  के लिए ट्रेनिंग की अवधि 1 साल निर्धारित की गई है।

एनसीएल भर्ती नोटिफिकेशन यहाँ देखें
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews