Hindi News

यूजीसी नेट परीक्षा पर नई अपडेट, 15 और 16 जनवरी के लिए एडमिट कार्ड जारी, लिंक एक्टिव, ऐसे करें डाउनलोड 

Published:
सभी तारीखों के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके कैंडीडेट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 16 जनवरी को परीक्षा का समापन होगा।
यूजीसी नेट परीक्षा पर नई अपडेट, 15 और 16 जनवरी के लिए एडमिट कार्ड जारी, लिंक एक्टिव, ऐसे करें डाउनलोड 

UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा पर बड़ी अपडेट आई है। सभी तारीखों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन 3 से 16 जनवरी 2025 तक हो रहा है। जो भी उम्मीदवार 15 और 16 जनवरी को आयोजित होने वाली में शामिल होने वाले हैं वे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम हॉल में इसकी हार्ड कॉपी के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी।

15 और 16 जनवरी को दो शिफ्टों में होगी परीक्षा (UGC NET December Exam)

15 और 16 जनवरी को यूजीसी नेट परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगी।

ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट (UGC NET Admit Card)

  1. यूजीसी नेट के ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाएं।
  2. होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ के सेक्शन में दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पी दर्ज करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

इन 3 बातों का रखें ख्याल 

उम्मीदवार सही समय पर एग्जाम सेंटर पहुंचे। 30 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र में एंट्री बंद हो जाएगी।  8:45 बजे या दोपहर 2:30 बजे तक एग्जाम हॉल में एंट्री ले सकते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडेंटिटी प्रूफ वेरिफिकेशन के लिए जरूर रख लें। प्रतिबंधित चीजों को ले जाने की गलती ना करें। किसी प्रकार के दुर्व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सख्त कार्रवाई हो सकती है। प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा निर्देशों का सख्त पालन करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews