Hindi News

सरकारी नौकरी: NHAI ने निकाली 84 पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

Published:
एनएचएआई में 80 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
सरकारी नौकरी: NHAI ने निकाली 84 पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने डिप्टी मैनेजर, लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती (NHAI Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://nhai.gov.in पर जाकर 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी कैंडिडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। ताकि पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी सही जानकारी मिल सके।

रिक्त पदों की संख्या कुल 84 है। जिसमें से डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) के लिए 9, लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन असिस्टेंट के लिए एक, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के लिए एक, अकाउंटेंट के लिए 42 और स्टेनोग्राफर के लिए 31 पद खाली हैं। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सहायता के लिए हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है।

उम्मीदवार जरूरत पड़ने पर रविवार और  छुट्टी को छोड़कर हर दिन सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे के बीच +91-9513252099 पर संपर्क कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए अनारक्षित/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। डिप्टी मैनेजर पद पर मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए इन फाइनेंस डिग्री वाली उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लाइब्रेरी इनफार्मेशन असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों के पास लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। जूनियर हिंद ट्रांसलेशन ऑफिसर पद पर हिंदी और इंग्लिश मुख्य विषय या इलेक्ट्रिक विषय के साथ मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। अकाउंटेंट पद के लिए सीए/सीएमए इंटरमीडिएट योग्यता वाले ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  स्टेनोग्राफर पद के लिए बैचलर्स डिग्री होने के साथ-साथ इंग्लिश या हिंदी में 80 शब्द प्रति मिनट डिक्टेशन स्पीड और कंप्यूटर पर इंग्लिश में 50 मिनट/ हिंदी में 65 मिनट ट्रांसक्रिप्शन टाइम होना चाहिए।

स्टेनोग्राफर पद के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष है।  बाकी पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन 

चयन प्रक्रिया में कुल चार चरण शामिल होंगे। जिसमें लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। लिखित परीक्षा कल 120 अंक की होगी।  जिसका आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। इसमें दो सत्र शामिल होंगे। पहले स्तर में तर्कशक्ति परीक्षण/ सामान्य मानसिक क्षमता/बुद्धिमता परीक्षा/गणित योग्यताएं/ सामान्य ज्ञान और सामान्य मौखिक क्षमता अंग्रेजी भाषा से संबंधित 10-10 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं डोमेन विशिष्ट प्रश्न 80 प्रश्न दूसरे भाग में पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। हालांकि कुछ पदों के लिए स्केल टेस्ट या साक्षात्कार का आयोजन भी किया जाएगा, इसमें लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति होगी।

Detailed-Advt-Hindi

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews