Hindi News

NPCIL ने निकाली 197 पदों पर भर्ती, 17 जून तक करें अप्लाई, नोटिफिकेशन जारी, यहाँ जानें डिटेल 

Published:
एनपीसीआईएल में 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। कुछ दिनों में एप्लीकेशन प्रोसेस जारी होगा। आइए जानें कौन, कब और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NPCIL ने निकाली 197 पदों पर भर्ती, 17 जून तक करें अप्लाई, नोटिफिकेशन जारी, यहाँ जानें डिटेल 

न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने इस वैतनिक ट्रेनी,  असिस्टेंट ग्रेड-1 और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। एनपीसीआईएल ने इस संबंध में नोटिस नोटिस जारी है। आवेदन प्रक्रिया 28 मई शुरू होने वाली है । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल 17 जून 2025 तक खुला रहेगा। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एनपीसीआईएल के ककरापुर गुजरात साइट में होगी। भर्ती अभियान को लेकर जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसमें चयन प्रक्रिया, पात्रता, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में होगी। इसलिए सभी कैंडीडेट्स को इसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या (NPCIL Recruitment 2025)

रिक्त पदों की संख्या कुल 197 है। जिसमें से वैतनिक या साइंटिफिक अस्सिटेंट (ST/SA) के लिए 11, वैतनिक ट्रेनी/साइंटिफ़िक टेक्नीशियन के लिए 166 और अस्सिटेंट ग्रेड- के लिए 20 पद खाली हैं। वहीं जनरल के लिए 76, ईडब्ल्यूएस के लिए 22, ओबीसी के लिए 56, एसटी के लिए 26 और एससीके लिए 13 पद रिजर्व किए गए हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। एसटी/एसए-कैटेगरी 1  के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। एसटी/एसएम-कैटेगरी 2 के लिए 18 से 25 आयुवर्ग के उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। असिस्टेंट ग्रेड-1 के लिए 21 से 28 वर्ष की उम्र वाले कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं। एसटी/एसए और के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर्स या साइंस ग्रेजुएट फॉर्म भर सकते हैं। अन्य पदों के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

745632-682d4d3ea3f3845607059 (1)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews