Hindi News

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, NPCIL ने डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक शानदार मौका हो सकता है। बता दें कि NPCIL में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है।
सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, NPCIL ने डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

क्या आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम होने वाली है। बता दें कि न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) द्वारा डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत कुल 122 पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आखिरी तारीख से पहले आवेदन करना होगा। चलिए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तारीख क्या है।

योग्यता पर नजर डालें

सबसे पहले इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता पर नजर डाली जाए तो बता दें कि उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है। अगर आप जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास हिंदी और अंग्रेजी विषय में मास्टर डिग्री भी होनी चाहिए। साथ ही अगर आप ट्रांसलेशन में अनुभव रखते हैं तो आपको प्राथमिकता दी जा सकती है।

इन पदों पर की जा रही भर्ती

जानकारी दे दें कि न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा डिप्टी मैनेजर HR के 31, डिप्टी मैनेजर F&A के 48, डिप्टी मैनेजर C&MM के 34, डिप्टी मैनेजर लीगल के 1 और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 8 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

न्यूनतम आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। बता दें कि जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है। वहीं, सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

सैलरी पर नजर डाली जाए तो बता दें कि जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें बेहद ही शानदार वेतन मिलेगा। डिप्टी मैनेजर पदों के लिए यह वेतन ₹56,100 और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए ₹35,400 सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही तमाम सरकारी सुविधाएं जैसे भत्ता, पेंशन और प्रमोशन के अवसर भी दिए जाएंगे।

कैसे किया जा सकता है आवेदन?

अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि आपको सबसे पहले एनपीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको ‘Recruitment Notification’ सेक्शन दिखाई देगा, जिसमें डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। इस नोटिफिकेशन को आपको ध्यान से पढ़ना होगा। अगर आप पात्रता रखते हैं तो आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह से भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दें। बता दें कि आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग उम्मीदवारों को डिप्टी मैनेजर पद के लिए ₹500 और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए ₹150 देना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews