Hindi News

रेलवे में नौकरी का मौका: 2570 पदों पर निकली भर्ती, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 

Published:
आरआरबी जेई भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। अक्टूबर में एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होगा। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए यह शानदार अवसर साबित हो सकता है। आइए एक नजर पात्रता, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखों पर डालें- 
रेलवे में नौकरी का मौका: 2570 पदों पर निकली भर्ती, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 

भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती  का शॉर्ट नोटिस (Railway Recruitment 2025) जारी कर दिया है।  आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://rrbbhopal.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।  एप्लीकेशन की लिंक 30 नवंबर 2025 तक एक्टिव रहने वाली है। डिटेल नोटिफिकेशन “CEN 05/2025 जल्द ही जारी होगा। जिसे पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2570 है। जिसमें से जूनियर इंजीनियर के लिए 2312, केमिकल सुपरवाइजर और मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए 63 और डिपॉट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के लिए 195 पद खाली हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सारी जानकारी आधार कार्ड के अनुसार दर्ज करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा आधार में फोटो और बायोमेट्रिक भी अपडेटेड होना चाहिए। बता दें कि नियुक्ति के बाद 7वें सीपीसी के पे लेवल 6 के तहत उम्मीदवारों को 35,400 इनिशियल वेतन प्रति माह मिलेगा। अन्य कई सुविधाएं भी मिलेगी।

कौन भर सकता है फॉर्म? (RRB JE 2025) 

शैक्षणिक योग्यता:- जूनियर इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र (जैसे कि इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल इत्यादि) क्षेत्र में इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। डिपॉजिट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट पद पर भी इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं। वहीं फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ विज्ञान में  55% अंकों के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार केमिकल सुपरवाइजर और मेटालर्जिकल सुपरवाइजर पद पर आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा:- निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। एसटी/एससी को 5 वर्ष, ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सीबीटी-1 परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी। इस दौरान 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गणित से संबंधित 30, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 25, जनरल अवेयरनेस से संबंधित 15 और जनरल साइंस से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवारों को सीबीटी-2 यानि स्टेज 2 परीक्षा में बैठने की अनुमति होने होगी।

सीबीटी-2 परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। जनरल अवेयरनेस से संबंधित 15, फिजिक्स एंड केमिस्ट्री से संबंधित 15,  कंप्यूटर बेसिक और एप्लीकेशन से संबंधित 10, एनवायरनमेंट एंड पॉल्यूशन कंट्रोल से संबंधित 10 और टेक्निकल एबिलिटी से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीबीटी-1 और सीबीटी-2 दोनों में 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर CEN 05/2025 के ऑप्शन को चुनें।
  • अब अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें और आवेदन पत्र में सारी जानकारी दर्ज करें।
  • दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख सकते हैं।
1759138064