RBI Grade B Phase 2 Admit Card : आरबीआई ग्रेड बी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा का आयोजन 26 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। बता दें कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 19 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।
ये भी पढ़ें
1Railway NTPC Admit Card 2026: रेलवे कभी भी जारी कर सकता है एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 के एडमिट कार्ड, यहां से आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड
2कब होगी CBSE कक्षा 10वीं फेज-2 बोर्ड परीक्षा? स्कोर सुधारने का मौका, जानें तारीख और नियम
3WBCHSE कक्षा 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा पर बड़ी अपडेट, नए नियम घोषित, अहम नोटिस जारी
4युवाओं के लिए सुनहरा मौका, IOCL ने निकाली 405 पदों पर भर्ती, 26 मार्च तक भरें फॉर्म
गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
- आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।