रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती सीबीटी- 2 (RRB ALP Exam 2026) के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। जिसे परीक्षा के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है। उम्मीदवार बिना किसी फीस इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। वही आरआरबी ने 18 जुलाई को ही शहर सूचना पर की जारी कर दी है। प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि http://rrbranchi.gov.in ) पर जाकर उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 28 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट 24 जुलाई को उपलब्ध होंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, एप्लीकेशन नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का नाम, पता इत्यादि जानकारी उपलब्ध होती है।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आरआरबी एएलपी सीईएन 01/2025 सीबीटी-2 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 मॉक टेस्ट लिंक
दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर 2 घंटे पहले रिपोर्ट कर सकते हैं। मॉर्निंग शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे है। दूसरी शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर12:30 बजे है। 1 घंटे पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को एंट्री नहीं मिलेगी।
परीक्षा का पैटर्न
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा हिंदी, इंग्लिश समेत विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी ।इसमें दो भाग शामिल होंगे। पार्ट ए के लिए 90 मिनट और पार्ट बी के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं प्रश्नों की संख्या 175 होगी। पार्ट ए में 100 और पार्ट बी में 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे।
यहाँ देखें नोटिस





