रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा (RRB Group D Exam 2026) के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा क आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट बोर्ड में 3 से लेकर 25 अगस्त तक किया गया था। जो भी उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे, वे रिस्पांस शीट, प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 है, विंडो 7 सितंबर से एक्टिव हो चुका है। इसके लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान भी करना होगा। यदि आपत्ति सही साबित होती है तो बैंक चार्जेस को काटकर फीस वापस कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि केवल डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/यूपीआई/नेट बैंकिंग/ वॉलेट के जरिए ऑनलाइन मोड शुल्क भुगतान की अनुमति होगी। वहीं इसके निर्धारित समय तक ही यह सुविधा उपलब्ध होगी।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आरआरबी जॉन को सेलेक्ट करें।
- होम पेज पर 09/2025 लेवल-1 आंसर-की और ऑब्जेक्शन के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। दोनों का मिलान करें।
- अपेक्षित अंकों की गणना करें। उत्तर कुंजी डाउनलोड और सेव करें।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा उत्तर कुंजी के लिए लिंक
22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के तहत कुल 22,195 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें आरआरबी के 21 जॉन शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सीबीटी में चयनित उम्मीदवारों को ही PET में शामिल होने की अनुमति होगी। जल्द ही परिणाम घोषित होंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।







