रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मेडिकल कैटिगरी भर्ती (CEN 05/2026) को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। इसमें परीक्षा, प्रवेश पत्र और शहर सूचना पर्ची की तारीख की जानकारी दी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी शामिल किए गए हैं। परीक्षा 23 और 25 नवंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
नोटिस के मुताबिक शहर सूचना पर परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। यानि सिटी स्लिप 10 नवंबर को उपलब्ध हो सकती है। वहीं प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी की जाएगी, संभावित तारीख 19-21 नवंबर है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें की प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसमें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, समय जरूरी दिशा निर्देश, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। अपडेट के लिए नियमित तौर आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें
उम्मीदवारों को रेलवे ने दी ये सलाह
परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का आधार लिंक्ड बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को वेरीफाइड आधार का प्रिंट आउट या ओरिजिनल आधार कार्ड लाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों को आधार वेरिफिकेशन के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करने को भी कहा गया है। यह काम उम्मीदवार आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके कर सकते।
ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन के दौरान आधार से वेरिफिकेशन किया है, उन्हें यूआईडीएआई के सिस्टम में आधार को अनलॉक स्टेटस में रखने की सलाह दी गई है। ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। नाम और जन्मतिथि कक्षा दसवीं सर्टिफिकेट के अनुसार है, यह भी सुनिश्चित करें। इसके अलावा फोटोग्राफ, एड्रेस और पिता का नाम भी अपडेटेड होना चाहिए। अपडेट के लिए केवल अधिकारी वेबसाइट का भरोसा करने को कहा गया है।
500 से अधिक पदों पर भर्ती
आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा के तहत कुल 590 पदों पर भर्ती होने वाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से लेकर 14 अक्टूबर तक जारी थी। करेक्शन पोर्टल 17 अक्टूबर को एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर तक संशोधन का मौका दिया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। चयन प्रक्रिया तीन चरण शामिल होंगे। पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, दूसरा चरण दस्तावेज सत्यापन और तीसरा चरण मेडिकल परीक्षण का होगा।
