Hindi News

RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा पर बड़ी अपडेट, मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड जारी 

Published:
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुका है। रेलवे ने मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया है। इससे उम्मीदवारों को एग्जाम पैटर्न समझने में मिलेगी। 
RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा पर बड़ी अपडेट, मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड जारी 

AI Generated Image

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा (RRB Section Controller Exam) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अब मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव हो चुका है।जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की फीस भी नहीं लगेगी। न ही लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना पड़ेगा। हालांकि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

मॉक टेस्ट को परीक्षा के पैटर्न के तहत डिजाइन किया गया है। उम्मीदवार बेहतर एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझ सकते हैं। ताकि उन्हें परीक्षा के दिन किसी प्रकार के समस्या का सामना न करना पड़े। प्रश्न पत्र 13 भाषाओं में ऑनलाइन उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को पहले डिफॉल्ट लैंग्वेज सेलेक्ट करना होगा। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प मिलेंगे। जिसमें से केवल एक विकल्प ही सही होगा।

प्रश्नों की संख्या 100 होगी। एनालिटिकल एंड मैथमेटिकल कैपेबिलिटी से संबंधित 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। लॉजिकल कैपेबिलिटी से संबंधित 20 और मेंटल रीजनिंग से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

ऐसे उठाएं मॉक टेस्ट का लाभ 

  1. आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि http://rrbajmer.gov.in) पर जाएं।
  2. CEN 04/2025 सेक्सजन कंट्रोलर कैटेगरी मॉक टेस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा यहां।
  4. साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करें। डिफॉल्ट लैंग्वेज को चुनें सुर टेस्ट को शुरू करें।

परीक्षा कब होगी?

आरआरबी पर सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का आयोजन देश भर के अलग-अलग शहरों में 11 और 12 फरवरी को किया जाएगा। इसकी अवधि 120 मिनट होगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड मोड में दो शिफ्टों में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:00 बजे निर्धारित किया गया है। 30 मिनट पहले यानी सुबह 8:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे शुरू होगी। रिपोर्टिंग टाइमिंग सुबह 11:30 और गेट क्लोजिंग टाइम दोपहर 12:30 बजे है। एडमिट कार्ड में शिफ्ट, तारीख, परीक्षा केंद्र का नाम और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। केवल हार्डकॉपी मान्य होगा।

एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews