रेलवे भर्ती बोर्ड ने 15 अक्टूबर को आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (RRB Technician Exam 2026) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुल चुका है। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 9 अक्टूबर को हुआ था।
उत्तर कुंजी के जरिए उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलते हैं। गलत उत्तर पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है। सही उत्तरों के अंकों को नेगेटिव मार्क्स से घटा दें। इसके बाद आपको फाइनल स्कोर प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें
चुनौती दर्ज के लिए फीस जानें
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक ऑब्जेक्शन पोर्टल 22 अक्टूबर रात 11:55 बजे तक एक्टिव रहेगा। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को शुल्क वापस कर दिया जाएगा। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए फीस भुगतान की अनुमति होगी।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर रेलवे जोन को चुनें।
- इसके बाद टेक्निशियन ग्रेड-1 सिग्नल आंसर-की CEN 02/2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा।
- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- यदि आप पासवर्ड भूल चुके हैं तो “फ़ॉरगोट पासवर्ड” के ऑप्शन पर क्लिक करें ।
- अब उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और इसे रिस्पांस शीट के साथ मिलाकर अपेक्षित अंकों की गणना करें।
- जरूरत पड़ने पर चुनौती दर्ज करें।
6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी
कुल ,6557 पदों पर भर्ती होने वाली है। ग्रेड-1 के लिए 323 और ग्रेड 3 के लिए 6,234 पद खाली हैं। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का होता है। जो कल जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय विकल्प प्रश्न पूछे जाते हैं। इसकी अवधि 90 मिनट होती है। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाता है। वहीं अंतिम चरण मेडिकल परीक्षण का होता है।
