Hindi News

रेलवे का अहम नोटिस, RRB टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, शहर सूचना पर्ची जारी

Published:
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की तारीख में एक बार फिर बदलाव हुआ है। शहर सूचना पर्ची के लिए लिंक भी एक्टिव हो चुकी है। एग्जाम 6 फरवरी से शुरू होगा। 
रेलवे का अहम नोटिस, RRB टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, शहर सूचना पर्ची जारी

AI Generated Image

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक बार फिर आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (RRB Technician Exam) की तारीख में बदलाव किया है। संशोधित शेड्यूल 25 फरवरी को जारी किया गया है। ग्रेड-1 सिग्नल और विभिन्न श्रेणियों के लिए टेक्निशियन ग्रेड-3 की परीक्षा 6, 9, 10 और 13 मार्च को विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा पहले 5 मार्च से लेकर 9 मार्च तक आयोजित होने वाला थी। 16 मार्च को इसमें बदलाव करने का ऐलान रेलवे ने किया था। परीक्षा की नई तिथि 6, 9 और 10 मार्च निर्धारित की गई थी।

टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://www.rrbpatna.gov.in/ ) पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें उन शहरों के नाम दिए गए हैं, जहां पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इसकी मदद से उम्मीदवारों को यात्रा और आवास व्यवस्था करने में मदद मिलेगी। एडमिट कार्ड के लिए भी संभावित तिथि घोषित हो चुकी है।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आरआरबी के किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर CEN 02/2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  3. कैंडिडेट लॉगइन का पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/ पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर शहर सूचना पर अच्छी नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।

कब आएगा एडमिट कार्ड?

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। 6 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 मार्च को जारी हो सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, समय, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और जरूरी गाइडलाइंस समेत  जानकारी उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ आवेदन के दौरान अपलोड की गई वैध फोटो आईडेंटिटी डॉक्यूमेंट के साथ उपस्थित होने की सलाह दी गई है।

कितनी है वैकेंसी?

टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के तहत कुल 6238 पदों पर भर्ती होने वाली है। ग्रेड-1 टेक्नीशियन के लिए 183 और ग्रेड-3 के लिए 6055 पद खाली हैं। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहला चरण सीबीटी परीक्षा का होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण का आयोजन किया जाएगा।

notice_25
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews