भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 116 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
SBI Specialist Officer Recruitment 2026
कुल पद: 116 पद
पदों का विवरण
- डेप्युटी मैनेजर (Chartered Accountant – Internal Audit): 61 पद (नियमित/Permanent)
- डेप्युटी मैनेजर (IS Audit): 43 पद (नियमित/Permanent)
- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP – IS Audit): 12 पद (अनुबंध आधारित/Contractual)
शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार CA (Chartered Accountant) या BE/B.Tech/M.Sc/MCA (Computer Science/IT/Electronics) में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र (जैसे Cyber Security, IS Audit या Bank Audit) में 1 से 6 साल का कार्य अनुभव मांगा गया है।
आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 23 से 25 साल और अधिकतम उम्र 35 से 42 साल के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 31 जनवरी 2026 से की जाएगी।
सैलरी: एसबीआई एसओ को 50 लाख रुपये सालाना तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) और सस्ते दर पर लोन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
आवेदन शुल्क: सामान्य, EWS और OBC वर्ग के लिए 750 रुपये फीस देनी होगी। SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन तरीके से किया जा सकता है, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग।
चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन दो चरणों में होगा।
- शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों के अनुभव और योग्यता के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- साक्षात्कार (Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू के अंकों के आधार पर ही बनेगी।
कार्यस्थल: मुख्य रूप से मुंबई, हैदराबाद या बैंक के विभिन्न सर्कल ऑफिस
SBI Specialist Officer Recruitment Notification 2026






