Hindi News

Teacher Recruitment 2025: 6500 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर से पहले करें आवेदन, आयु सीमा 40 साल, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष उपाधि होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Teacher Recruitment 2025:  6500 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर से पहले करें आवेदन, आयु सीमा 40 साल, जानें डिटेल्स

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी स्कूलों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने सीनियर टीचर यानी सेकेंड ग्रेड टीचर के 6500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया आज 19 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 17 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए सीनियर टीचर के 10 विषयों के लिए यह भर्ती की जा रही है।

Teacher Recruitment 2025

कुल पद : 6500

पदों का विवरण

  • हिन्दी 1052
  • अंग्रेजी 1305
  • संस्कृत 940
  • गणित 1385
  • विज्ञान 1355
  • सामाजिक विज्ञान 401
  • उर्दू 48
  • पंजाबी 11
  • सिंधी 02
  • गुजराती 01

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।आयु की गणना 1 जनवरी 2026।

योग्यता: हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती के लिए संबंधित विषय से ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता ऑप्शनल सब्जेक्ट के साथ और बीएड किया होना चाहिए।विज्ञान के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटरनी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी व बायो केमिस्ट्री से कोई दो ऑप्शनल सब्जेक्ट के साथ ग्रेजुएशन और बीए किया हो। वहीं सामाजिक विषय के लिए हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, पॉल साइंस सोशियोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व फिलॉस्फी में से कोई ऑप्शनल सब्जेक्ट के साथ ग्रेजुएशन और बीएड होना चाहिए।

वेतनमान: पे- मैट्रिक्स लेवल L-11 (ग्रेड पे-4200/-)

आवेदन शुल्क: सामान्य/पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर/अति पिछड़ा के क्रीमीलेयर अभ्यर्थी को 600 रुपये, SC/ST/पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखनी होगी।

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर RPSC Senior Teacher Recruitment 2025 से जुड़ा नोटिफिकेशन ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको Apply Online या Sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • अगर आपके पास SSO ID नहीं है तो पहले पंजीकरण करें, अन्यथा लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर और अन्य सर्टिफिकेट) अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/RecruitmentAdvertisements/ED4F69C3BFA14F9BBACDC0077554C90D.pdf