Hindi News

SSC CGL 2025: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, करेक्शन विंडो खुली, 11 जुलाई तक कर सकते है सुधार, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
आवेदन पत्र में उम्मीदवार के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और मैट्रिकुलेशन रोल नंबर जैसे विशिष्ट विवरणों में बदलाव करने की अनुमति होगी।
SSC CGL 2025: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, करेक्शन विंडो खुली, 11 जुलाई तक कर सकते है सुधार, जानें डिटेल्स

SSC CGL 2025 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार सुविधा आज 09 जुलाई से शुरू कर दी है।पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. के माध्यम से 11 जुलाई रात 11 बजे तक बदलाव कर सकते है।

आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। आवेदन पत्र में उम्मीदवार नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और मैट्रिकुलेशन रोल नंबर जैसे विशिष्ट विवरणों में बदलाव कर सकते है।

इतना लगेगा शुल्क

  • ध्यान रहे उम्मीदवार को ‘आवेदन पत्र सुधार विंडो’ के दौरान अपने संशोधित/सही आवेदन को दो बार सही करने और फिर से जमा करने की अनुमति दी जाएगी।
  • अगर उसने अपने अपडेट किए गए आवेदन में भी कोई गलती की है, तो उसे आवश्यक सुधार/संशोधन करने के बाद एक और संशोधित/सही आवेदन फिर से जमा करने की अनुमति दी जाएगी।
  • आवेदन को फिर से जमा करने के लिए पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

14000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत 14582 पदों को भरा जाएगा।इसके तहत केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी के पदों असिस्टेंट सेक्शन अफसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट अफसर, सब इंस्पेक्टर, डाक इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिविजनल एकाउंटेंट, एनआईए सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैस्टिकल अफसर पर भर्ती होगी। ग्रुप सी के पदों आडिटर, एकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट पर भर्ती होगी।

कब होगी एसएससी सीजीएल परीक्षा ?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच किया जाएगा। वहीं, टियर-2 परीक्षा 2 दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी।आयोग संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी करेगा।

ऐसे कर सकते है आवेदन में सुधार

  • सबसे पहले SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • लॉगिन करें (अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें)।
  • “Application Correction” लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में जो भी जानकारी गलत है, उसे सही करें।
  • सही फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews