Hindi News

SSC GD Constable Exam: सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 27 अप्रैल से परीक्षा, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
SSC GD Constable City Slip : कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षाएं 27 अप्रैल से 30 मई तक पूरे देश में आयोजित की जाएंगी।
SSC GD Constable Exam: सिटी स्लिप जारी,  ऐसे करें डाउनलोड, 27 अप्रैल से परीक्षा, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए 19 अप्रैल 2026 को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से अपने खाते में लॉग इन कर परीक्षा शहर की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का शहर, शिफ्ट का समय होगा।

परीक्षा का आयोजन देश भर के अलग-अलग शहरों में 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा के 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी।

कैसे होता है ​SSC GD exam में चयन?

सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होती है, उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) कराई जाती है। इसके बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के चरण पूरे किए जाते हैं।

25 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। महिलाओं के लिए 2020 और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 23,467 पद खाली हैं। जनरल के लिए 11,102, ईडब्ल्यूएस के लिए 2605, ओबीसी के लिए 5765, एसटी के लिए 2313 और एससी के लिए 3702 पद खाली हैं। बीएसएफ में 616, सीआईएसफ में 14,595, सीआरपीएफ में 5,490, एसएसबी में 1764, आईटीबीपी में 1292 , असम राइफल्स में 1706 और एससी में 23 पद खाली हैं।

​SSC GD परीक्षा 2026: मुख्य तिथियां

​SSC ने इस बार परीक्षा को चार चरणों (सप्ताह) में विभाजित किया है:

  • ​सप्ताह 1: 27 अप्रैल से 02 मई 2026 तक
  • ​सप्ताह 2: 04 मई से 09 मई 2026 तक
  • ​सप्ताह 3: 18 मई से 23 मई 2026 तक
  • ​सप्ताह 4: 25 मई से 30 मई 2026 तक

SSC GD: सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Login”/”Candidate Login” पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद “City Slip” सेक्शन पर जाएं।
  • वहां पर SSC GD Constable City Intimation Slip 2026 का लिंक मिलेगा।
  • उस पर क्लिक करें और अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews