पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने माध्यमिक यानि कक्षा दसवीं परीक्षा 2006 परिणाम की तारीख घोषित की कर दी है। इससे संबंधित नोटिस आधिकारिक वेबसाइट http://wbbse.wb.gov.in पर जारी किया गया है। जिसके मुताबिक स्कोरकार्ड 8 मई 2026 शुक्रवार को उपलब्ध होगा। विद्यार्थी लॉगिनजरूरी जानकारी दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक किया गया था। परीक्षा में कुल 9,71,340 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें लड़कों की संख्या 4 लाख 26 हजार 733 थी। छात्राओं की संख्या 5,44,606 और ट्रांसजेंडर की संख्या एक थी। राज्यभर में 2683 परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। अब जल्द ही रिजल्ट का इंतजार भी खत्म होने वाला है। रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से परिणाम जान सकते हैं। स्कोर कार्ड में रोल नंबर, छात्र का नाम, सब्जेक्ट वाइज अंक, ग्रेड और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी उपलब्ध होती है।
SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट
ऑफलाइन एसएमएस के जरिए छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए “WB 10<space>रोल नंबर लिखकर 56070 या 56263 पर भेजें। परीक्षा पास करने के लिए 33% अंक अनिवार्य होगा। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर पश्चिम माध्यमिक परीक्षा रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर परिणाम नजर आएगा।
- सब्जेक्ट वाइज स्कोर चेक करें। रिजल्ट को डाउनलोड और सेव कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।
पिछले 5 वर्षों का ट्रेंड
2025 में पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा के परिणाम 2 मई को जारी किए गए थे। पासिंग प्रतिशत 86.56% था। अद्रित सरकार ने पहला स्थान प्राप्त किया था। अनुभव बिस्वास ने दूसरा और सौम्या पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया था। 2024 में भी परिणाम 2 मई को घोषित हुए थे। 83.61 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की थी। 2023 में रिजल्ट 19 मई और 2022 में 3 जून को घोषित किए गए थे। वहीं 2021 से रिजल्ट 20 जुलाई को जारी हुआ था।
134209099454756731





