Hindi News

दिसंबर में होगी SSC JE और CPO परीक्षा, तारीख घोषित, यहाँ देखें शेड्यूल 

Last Updated:
एसएससी जूनियर इंजीनियर और सीपीओ परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। कर्मचारी चयन आयोग ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। आइए जानें एग्जाम कब होगा और एडमिट कार्ड की संभावित तिथि क्या है? 
दिसंबर में होगी SSC JE और CPO परीक्षा, तारीख घोषित, यहाँ देखें शेड्यूल 

कर्मचारी चयन आयोग ने दो बड़ी परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। दिसंबर में जूनियर इंजीनियर पेपर-1 और सीपीओ परीक्षा (SSC JE and CPO Exam 2025) आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://ssc.gov.in पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। अपडेट के लिए आयोग ने उम्मीदवारों को नियमित तौर पर अधिकारिल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी है।

एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 3 से लेकर 6 दिसंबर के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। कुल 1731 पदों पर भर्ती होने वाली है। एडमिट कार्ड 30 नवंबर तक जारी हो सकते हैं। इससे पहले शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी। स्लॉट सिलेक्शन की तारीख 10 से 13 नवंबर निर्धारित की गई है।

एसएससी जेई एग्जाम पैटर्न 

एसएससी जेई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन पेपर-1, पेपर-2 और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।  दोनों चरण ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। पेपर-1 और पेपर-2  दोनों में प्रश्नों की संख्या 100 होगी। पेपर-1 कुल 100 अंक का होगा, जबकि पेपर दो 300 अंक का होगा। दोनों के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलेगा। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। पेपर-1 में तीन सेक्शन होंगे, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और टेक्निकल सब्जेक्ट शामिल हैं।

एसएससी सीपीओ परीक्षा की तारीख 

एसएससी सीपीओ परीक्षा 9 से 12 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर होगी। आयोग ने इस साल स्कूल 5308 पदों पर भर्ती निकाली है। इससे पहले 3073 वैकेंसी, जिसे बाद में बढ़ाया गया है। उम्मीदवारों का चयन पेपर-1, फिजिकल टेस्ट और पेपर-2 के आधार पर होगा। प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध हो सकते हैं। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

टियर-1 और टियर-1 दोनों के लिए 2 घंटे का समय उम्मीदवारों को दिया जाएगा। सबसे पहले टियर-1 परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल हो पाएंगे। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले कैंडिडेट्स को ही टियर-2 में शामिल होने की अनुमति होगी। फिर मेडिकल परीक्षण का आयोजन किया जाएगा। स्टेज-1 परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिकतम अंक 200 होगा। इसमें चार सेक्शन शामिल होंगे। प्रत्येक के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर पर 0.25 अंक के नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा।

Notice_10112025
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews