सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित एग्जाम डेट्स जारी कर दी है। एसएससी के इस शेड्यूल में जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा और कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (CHSL) शामिल हैं।
जारी शेड्यूल के मुताबिक, एसएससी जेई 2026 पेपर-I परीक्षा 2 से 6 नवंबर 2026 तक होगी। इसके बाद दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा 20 से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2026 टियर-I परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर तक चलेगी।
ये भी पढ़ें
ये सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBE) मोड में आयोजित की जाएंगी। छात्र विस्तृत नोटिस के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए नियमित अंतराल पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
बता दें कि एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 के तहत 1,748 पदों को भरा जाना है। एसएससी सीपीओ 2026 भर्ती के लिए कुल 1,871 और एसएससी सीएचएसएल 2026 परीक्षा के लिए कुल 2,536 टेंटेटिव (संभावित) पद घोषित किए गए हैं। एसएससी जेई 2026 की चयन प्रक्रिया में पेपर-I और पेपर-II शामिल होते हैं। दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर पद के लिए चयन प्रक्रिया में पेपर-I, PST/PET, पेपर-II और DME शामिल होते हैं। एसएससी सीएचएसएल 2026 की चयन प्रक्रिया टियर-I और टियर-II के आधार पर होती है।
प्रमुख तारीखें
- जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2026 (Junior Engineer Examination, 2026) पेपर-I (CBE) 02 नवंबर से 06 नवंबर, 2026
- दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026 (Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2026) CBE 20 नवंबर से 28 नवंबर, 2026
- कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, 2026 (Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2026) टियर-I (CBE) 30 नवंबर से 31 दिसंबर, 2026