Hindi News

जारी हुआ SSC स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, कट-ऑफ भी घोषित, 35955 उम्मीदवार चयनित, ऐसे चेक करें परिणाम

Published:
एएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के रिजल्ट का इंतजार खत्म हुआ। कई अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द की गई है। कट-ऑफ भी जारी हो चुका है। स्किल टेस्ट का शेड्यूल जल्द आएगा। आइए जानें कैसे रिजल्ट चेक करें?
जारी हुआ SSC स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, कट-ऑफ भी घोषित, 35955 उम्मीदवार चयनित, ऐसे चेक करें परिणाम

कर्मचारी चयन आयोग ने 5 मार्च बुधवार को एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा का परिणाम (SSC Stenographer Result 2024) घोषित कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर स्किल टेस्ट के लिए चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर और 11 दिसंबर को बीच देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया था। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार स्किल टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।

आयोग ने पीडीएफ फॉर्म में रिजल्ट अपलोड किए हैं। इसमें कैंडीडेट्स का रोल नंबर, माता-पिता का नाम और कैटेगरी शामिल है। 35995 उम्मीदवार स्किल टेस्ट के लिए सफल हुए हैं।  ग्रेड सी स्किल टेस्ट के लिए 9335 और ग्रेड डी के लिए 26610 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

कई के रिजल्ट पर लगी रोक

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कोर्ट केस की वजह से सात उम्मीदवारों के रिजल्ट पर रोक लगाई है। जिनका रोल नंबर नोटिफिकेशन में जारी किया गया है।  चार उम्मीदवारों की उम्मीदवार रद्द कर दी गई है। दो की उम्मीदवारी को रिजेक्ट किया गया है।

कितना रहा कट-ऑफ?

कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के लिए  के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 30% निर्धारित किए गए थे। ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए न्यूनतम योग्यता 25% और  उम्मीदवारों के लिए 20% तय किए गए थे। ग्रुप सी स्किल टेस्ट के लिए जनरल कैटेगरी का कट ऑफ 148.57526 है।  ग्रुप डी के लिए जनरल कैटेगरी का कट ऑफ 130.93746 है।


ऐसे चेक करें रिजल्ट 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज रिजल्ट के क्विक लिंक पर क्लिक करें। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जामिनेशन के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ़ खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर चेक करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

बता दें कि प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर दर्ज की गई आपत्तियों के आधार पर रिजल्ट घोषित किए गए हैं। फाइनल आंसर-की और स्कोर कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews