Hindi News

कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी, जनवरी से अप्रैल तक होंगे 17 एग्जाम, जानें डेट टाइम

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी, जनवरी से अप्रैल तक होंगे 17 एग्जाम, जानें डेट टाइम

RSMSSB /Staff Selection Board Revised Exam Calendar 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे राजस्थान के लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मंगलवार 5 सितंबर 2023 को संशोधित परीक्षा कैलेंडर (समय-सारणी) वर्ष 2024 के लिए जारी कर दिया है । इसके अनुसार अगले साल जनवरी से अप्रैल महीने तक 17 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षाओं में प्रदेश के लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि 17 में से महज 6 भर्ती परीक्षाओं की तारीख जारी की गई है, जबकि 11 भर्ती परीक्षाओं के आयोजन का प्रस्तावित महीना बताया गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव के अनुसार अध्यापक भर्ती परीक्षा, वनपाल, वनरक्षक भर्ती परीक्षा और मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट आगामी 1 महीने में प्राथमिकता पर जारी करने का फैसला लेते हुए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है.

साल 2024 में आयोजित होंगी 17 परीक्षाएं

नोटिफिकेशन के मुताबिक,  सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 21 जनवरी को किया जाएगा।संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 और संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन एक ही दिन 3 फरवरी को क्रमश: सुबह और शाम की पालियों में किया जाएगा।

कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 4 फरवरी 2024 को किया जाएगा। बोर्ड द्वारा कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा 11 फरवरी 2024 को की जाएगी।आरएसएमएसएसबी 3 मार्च 2024 को संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन करेगा। हालांकि, इसके बाद अन्य सभी भर्ती परीक्षाओं की निश्चिति तिथि की घोषणा बोर्ड ने अपने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम में नहीं की है और इन परीक्षा के मार्च-अप्रैल 2024 के दौरान किए जाने की जानकारी कैलेंडर में दी गई है।

जानिए कब कौन सी होगी परीक्षाएं

  • सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – 21 जनवरी 2024
  • संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – 3 फरवरी 2024 (सुबह की पाली)
  • संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – 3 फरवरी 2024 (शाम की पाली)
  • कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – 4 फरवरी 2024
  • कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – 11 फरवरी 2024
  • संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – 3 मार्च 2024
  • पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – मार्च-अप्रैल 2024
  • सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – मार्च-अप्रैल 2024
  • छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – मार्च-अप्रैल 2024
  • पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – मार्च-अप्रैल 2024
  • प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – मार्च-अप्रैल 2024
  • छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II (अल्पसंख्या मामलात विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – मार्च-अप्रैल 2024
  • कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – मार्च-अप्रैल 2024
  • पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – मार्च-अप्रैल 2024
  • जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – मार्च-अप्रैल 2024
  • कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023 – मार्च-अप्रैल 2024

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews