भारत सरकार की कंपनी यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने अलग-अलग पदों पर भर्ती (UCIL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ucil.gov.in/ पर जाकर 31 दिसंबर 2025 रात 12:00 बजे से पहले फॉर्म भर पाएंगे। उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और तारीख का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। फॉर्म भरने से पहले सभी एक बार आधिकारिक अधिसूचना को अच्छे से जरूर पढ़ें।
आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। एससी , एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। फॉर्म भरने के लिए दसवीं पास सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट, वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, एप्लीकेशन फीस रिसिप्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
रिक्त पदों की संख्या कितनी?
रिक्त पदों की संख्या कुल 107 है। जिसमें से मीनिंग मेट-सी के लिए 95 पद खाली हैं। जनरल के लिए 35, एससी के लिए 30, एसटी के लिए 29। ओबीसी के लिए पांच और ईडब्ल्यूसी के लिए 13 पद रिजर्व किए गए हैं। वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी के लिए रिक्त पदों की संख्या 9 है। जिसमें एसटी के लिए तीन, ओबीसी एनसीएल के लिए एक, ईडब्ल्यूएस के लिए दो और जनरल के लिए तीन पद रिजर्व है। बॉयलर कम कंप्रेसर अटेंडेंट ए के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल तीन है। एसटी, एससी और जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एक-एक पद ही खाली हैं।
कौन भर सकता है फॉर्म?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। माइनिंग मेट-सी पद पर आवेदन करने के लिए माइनिंग मेट/फॉरमैन के तौर पर काम करने के लिए वैलिड/ अनरिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा अधिक से 31 दिसंबर 2025 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वाइंडिंग इंजीनियर ड्राइवर-बी पद पर आवेदन करने के लिए दसवीं पास होने के साथ-साथ ड्राइवर सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। बॉयलर कम कंप्रेसर अटेंडेंट ए पद पर आवेदन करने के लिए दसवीं पास के साथ-साथ फर्स्ट क्लास बॉयलर अटेंडेंट सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। एक वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा 30 वर्ष है। सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।
सेलेक्शन प्रोसेस और वेतन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ साइकोमेट्रिक टेस्ट/ ग्रुप एक्सरसाइज/ पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों ऑरिजिनल दस्तावेजों के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। माइनिंग मेट-सी पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 29,190 रुपये से लेकर 45,480 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी पद पर नियुक्ति के बाद 28,790 रुपये से लेकर 44,850 रुपये मासिक वेतन मिल सकता है। बॉयलर कम कंप्रेसर अटेंडेंट-ए पद पर नियुक्ति के बाद 28,390 रुपये से लेकर 44,230 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
advt_doc_UCIL-07-2025_22-11-2025-12-03-03





