Hindi News

UPPSC Recruitment 2021: 3000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
UPPSC Recruitment 2021: 3000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी

जॉब, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Government Jobs) की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission- UPPSC) ने स्टाफ नर्स के 3000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली है।इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई 2021 से शुरू हो चुकी है और यह 12 अगस्त 2021 तक चलेगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार

खास बात ये है कि सभी पद ग्रेड-2 के तहत भरे जाएंगे।फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 12 अगस्त 2021 है।ध्यान रहे इन पदों पर आवेदन की तारीख बीत जाने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म की लिंक वेबसाइट से हटा दी जाएगी,  ऐसे में जो भी उम्मीदवार (UPPSC Staff Nurse Recruitment 2021) इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे जल्द से जल्द वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर दें।

UPPSC Recruitment 2021 से जुड़ी पूरी डिटेल्स-

कुल पद-3012

पदों का विवरण-पुरुषों के लिए 341 पद
महिलाओं के लिए 2671 पद

योग्यता- B.Sc नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा–  न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को यूपीपीएससी के नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट दी जाएगी आयु सीमा से छूट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया- इन पदों के लिए आवेदन करने कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, पसर्नल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी- सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 9300 रुपए से लेकर 34,800 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क- जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 125 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 65 और दिव्यांगों के लिए 25 रुपये है। आप एप्लीकेशन फीस ई-चालान के जरिए जमा कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन-अगर आप स्टाफ नर्स के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं और आपके पास जरूरी योग्यता है तो उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाकर 12 अगस्त तक इस भर्ती के लिंक पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews