संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 3 मार्च 2026 रात शाम 7:00 बजे है।
नोटिफिकेशन में पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी दी गई है। इसलिए इसे पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है। रिक्त पदों की संख्या कुल 44 है। इंडियन इकोनॉमिक सर्विस के लिए 16 और इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस के लिए 28 पद खाली हैं।
एससी, एसटी, PwBD और महिला उम्मीदवारों शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। अन्य उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। क्रेडि- डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए फीस भुगतान कर सकते हैं।
क्या है पात्रता?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त 2026 तक कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उनकी जन्मतिथि 2 अगस्त 1996 से लेकर 1 अगस्त 2005 के बीच होनी चाहिए। इंडियन इकोनॉमिक सर्विस के लिए उम्मीदवारों के इकोनॉमिक्स/ अप्लाइड इकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्स/ट्रिग्नोमेट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस के लिए उम्मीदवारों के पास स्टैटिसटिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिसटिक्स या अप्लाइड स्टैटिसटिक्स किसी भी एक विषय के साथ बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा स्टैटिसटिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिसटिक्स/अप्लाइड स्टैटिसटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएटउम्मीदवार भी फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन के लिए स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर इंडियन इकोनॉमिक सर्विस/इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां क्रिएट अकाउंट के ऑप्शन को चुनें। जरूरी जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी/ यूआरएन और पासवर्ड/ ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र को अच्छे से भरे भरें। लाइव फोटोग्राफ कैप्चर करें।
- हस्ताक्षर और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करके आवेदन पत्र को जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में इसका कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
यूपीएससी आईईएस/आईएसएस चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होते हैं। पहले चरण लिखित परीक्षा होगी, जो कल 1000 अंक का होता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने ही अनुमति होगी। जनरल इंग्लिश और जनरल स्टडीज इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस दोनों के लिए सामान्य होता है, 3-3 घंटे का समय मिलता है। इंडियन इकोनॉमिक सर्विस लिखित परीक्षा में जनरल इकोनॉमिक्स-1, जनरल इकोनॉमिक्स-2, जनरल इकोनॉमिक्स-3 और इंडियन इकोनॉमिक्स चारों विषय से 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस में स्टैटिसटिक्स-1 और 2 ऑब्जेक्टिव होता है, कुल 200 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दो-दो घंटे का समय उम्मीदवारों को दिया जाता है। स्टैटिसटिक्स 3 और 4 डिस्क्रिप्टिव होता है। दोनों के लिए 3-3 दिन घंटे का समय दिया जाता है।
यहाँ देखें नोटिफिकेशन




