Hindi News

शॉर्ट स्टोरी प्राइज में जीत सकते है 3.2 लाख रूपए का पुरस्कार, जल्द करें अप्लाई

Written by:Amit Sengar
Published:
शॉर्ट स्टोरी प्राइज में जीत सकते है 3.2 लाख रूपए का पुरस्कार, जल्द करें अप्लाई

2024 ABR Elizabeth Jolly Short Story Prize : अगर आपको शॉर्ट स्टोरी लिखने में रुचि है तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। यह शॉर्ट फिक्शन प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन बुक रिव्यू द्वारा आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के उम्मीदवार भाग ले सकते है। इसमें भाग लेने से पहले नीचे दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें। उसके बाद ही आवेदन करें।

योग्यता

यह शॉर्ट फिक्शन प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन बुक रिव्यू द्वारा आयोजित की जा रही है। इसमें किसी भी उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसी भी विषय पर स्टोरी लिखी जा सकती है। इसमें 2-5 हजार शब्दों की स्टोरी भेजें, यहां ध्यान दें कि स्टोरी अंग्रेजी में ही लिखी होनी चाहिए। इसमें भाग लेने के लिए 20 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (1074 रुपए) एंट्री फीस देनी होगी। पहले से प्रकाशित स्टोरी स्वीकार्य नहीं है।

क्या मिलेगा

प्रतियोगिता के पहले विजेता को 6 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर (3.2 लाख रुपए), दूसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को 4 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर (2.3 लाख रुपए) और तीसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को 2500 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (1.4 लाख रुपए) दिए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2024 तक है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews