Katni News: तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, गाँव में मचा कोहराम

Katni News: तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, गाँव में मचा कोहराम

Katni News: कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम नैगवा में तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गाँव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि चारों बच्चे स्नान करने तालाब में उतरे थे। सभी की उम्र 11-12 साल के बीच में बताई जा रही है। पुलिस ने सभी के शवों को तालाब से रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

बच्चों की मौत पर विलाप करते परिजन

कैसी हुई घटना?

यह घटना रविवार की है। जब बच्चे नहाने के लिए नैगवा गाँव में स्थित एक तालाब में स्नान करने गए थे। लेकिन इस दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों के शव बाहर निकाले। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े और साइकिल मिली।

पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शवों को तालाब से बाहर निकाला

इन बच्चों की गई जान

इस घटना से कारण आसपास के इलाके में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे का शिकार हुए बालकों के नाम शशि प्रताप सिंह (12 वर्ष), धर्मवीर वंशकार (11 वर्ष), शौर्य सिंह (12 वर्ष) और मयंक यादव (12 वर्ष) बताया जा रहा है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews