जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा, रखी ये माँगें

जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा, रखी ये माँगें

कटनी, अभिषेक दुबे। कटनी जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक दल ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि अधिवक्ताओं को अपने पक्षकारों के लिए सम्बन्धित प्रकरणों में केस की नकल प्राप्त करने में हो रही लेट लतीफी व अव्यवस्था से बहुत विलम्ब होता है। इसीलिए मांग की गई कि लोकसेवा केंद्र में आवेदन देने के बजाय प्रत्यक्ष अभिलेखागार में आवेदन जमा करने का प्रावधान किया जाए, ताकि समय पर नकल प्राप्त हो सके।

बारिश ने खोली घटिया सड़क निर्माण की पोल, हाइवे धसका सड़क पर खड़े ट्रक गिरे

लोकसेवा केंद्र में समय पर नकल मांगने पर न मिलना और अर्जेंट आवेदन करने पर फीस भी जमा करने को तैयार रहते है, लेकिन फिर भी समय पर नकल नही मिल पाताी है व समस्या का निराकरण नही हो रहा है। अपनी मांगों के साथ कलेक्टर परिसर में अधिवक्ताओं को बैठने की उचित व्यस्था और टोल नाकों पर अधिवक्ताओं को टोल फ्री करने की मांग रखी। जिला बार ने अपनी मांग पत्र को डिप्टी कलेक्टर नदीम शिरीन को सौंपा और आग्रह किया इनके मांगों को शीघ्र निराकरण किया जाए। डिप्टी कलेक्टर नदीमा शिरीन ने बताया की नियमों का अवलोकन कर इनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”583253178″]

[dgv_vimeo_video id=”583253402″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews