
Jagadguru Rambhadracharya demanded POK : कटनी में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य कथावाचन के लिए पहुंचे। यहां उन्होने पाक अधिकृत कश्मीर और हिंदू राष्ट्र की बात की। उन्होने कहा कि कभी न कभी हमारे देखते देखते इस देश में हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना साकार होगी। इसी के साथ उन्होने पाक अधिकृत कश्मीर की मांग करते हुए कहा कि क्रांति के बिना शांति नहीं आती है।
विजयराघवगढ़ ग्राम बंजारी में श्री हरिहर तीर्थ के भूमिपूजन और कथा वाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा की हिंदू राष्ट्र की कल्पना बिल्कुल सार्थक है और कभी न कभी हमारे और रविशंकर के देखते देखते इस देश में हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना साकार होगी। उन्होने कहा कि यह भी कहा कि क्रूर लोग कभी भी शांति की भाषा नहीं समझते। उनके जीवन में संस्कार नहीं है इसलिए वे शांति की भाषा व परिभाषा नहीं समझते है। और मैं बार बार कहता हूं कि यहां शांति शब्द क्रांति का पर्यायवाची है। क्रांति के बिना शांति संभव ही नहीं है। पहले क्रांति होती है तो उसका सुखद परिणाम शांति होता है। उन्होने श्रीराम, श्रीकृष्ण और परशुराम का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रत्येक शांति से किसी न किसी क्रांति का ही परिणाम है। उन्होने कहा कि जहां क्षमा को कायरता मान लिया जाए वहां कभी क्षमा नहीं करना चाहिए। इसी के साथ उन्होने कहा कि हमें हर स्थित में पाक अधिकृत कश्मीर चाहिए।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”836471910″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

